{"_id":"61cc963a5d31fe25da6c954f","slug":"dead-body-found-hang-murder-blame-kasganj-news-agr519540031","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला परसी में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मोहरपाल सिंह (19) पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम उद्देतपुर एटा अपनी ससुराल शेरसिंह निवासी नगला परसी में चार दिन पूर्व हुआ था। बुधवार को नगला परसी में उसका शव आम के पेड़ पर लटा हुआ मिला। उसके शव देखकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव को नीचे उतरवाया। घटना की जानकारी उसके गांव उद्देतपुर दी गई। उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्रित किए। पिता ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व सीमा पुत्री शेरसिंह से हुई थी। वह चार दिन पूर्व ही अपनी ससुराल आया हुआ था। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
सीओ ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। अभी किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।