फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead bodies of two youths found lying on roadside in different places in Agra

Agra: सड़क किनारे पड़े मिले दो युवकों के शव, एक दिन पहले घर से निकला था, फिर नहीं लौटा, सीने में चोट के निशान

Sun, 15 Jan 2023 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 02:01 PM IST
सार

आगरा में दो अलग अलग स्थानों में दो युवकों के शव मिले। एक की जेब से आगरा से दिल्ली तक का ट्रेन का टिकट मिला है। दूसरे की जांच करने पर सीने में चोट के निशान मिले हैं। वह एक दिन पहले घर से निकला था। उसके बाद फिर नहीं लौटा। 

विज्ञापन
dead bodies of two youths found lying on roadside in different places in Agra
दो शव मिले (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में रविवार की सुबह दो युवको के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पहला मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के जगनेर रोड का है। यहां रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी उम्र लगभग 35 साल आंकी जा रही है। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पेंट शर्ट पहना हुआ है। तलाशी लेने पर जेब में आगरा कैंट से दिल्ली का ट्रेन का एक टिकट मिला है। यह 2 दिन पुराना है। लेकिन, वहां से आने का कोई टिकट नहीं मिला। 
विज्ञापन


मृतक के दाहिने हाथ पर ॐ लिखा हुआ है। शरीर पर जाहिरा तौर पर चोट के निशान नहीं हैं। थाना प्रभारी समरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा। युवक के आसपास के ही होने की आशंका है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुरा का है। यहां रविवार की सुबह मोहल्ला निवासी सोनू (35) का शव घर के पास ही सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह चीख पुकार करते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया।  


थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के सीने पर चोट का निशान है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि सोनू शनिवार की रात घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका शव मिला। वह पीओपी कारीगर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed