फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead bodies of loving couple found hanging

Agra News: फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Tue, 04 Jun 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of loving couple found hanging
मैनपुरी। एक गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक और एक किशोरी का शव नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। दोनों गांव के ही रहने वाले प्रेमी -प्रेमिका थे। सोमवार की रात गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने के बाद लापता हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। युवक और किशोरी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव कड़ेराहार निवासी युवक और गांव की ही रहने वाली किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दोनों के परिजन को भी लग चुकी थी। इसके बाद दोनों पर परिजन ने सख्ती की तो सोमवार की रात दोनों गांव में आयोजित भंडारे से लापता हो गए। परिजन ने उनकी तलाश भी की लेकिन पता नहीं लग सका। मंगलवार की सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटके मिले। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचगए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एएसपी राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे। युवक और किशोरी के खुदकुशी मामले को लेकर दोनों के परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। वही पुलिस ने मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन ने सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस ने भी की थी तलाश
गांव में आयोजित भंडारे में युवक व किशोरी रात के 9 बजे तक लोगों को खाना खिलाते हुए देखे गए थे। इसके बाद से ही लापता हो गए थे। परिजन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व हर संभावित स्थान पर दोनों की तलाश की। यूपी 112 को भी देर रात सूचना देकर गांव बुलाया गया। पुलिस ने भी तलाश की लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर उनके शव नीम के पेड़ पर लटके मिले। दोनों ने दुपट्टे को फाड़ने के बाद उसी की रस्सी बनाई थी। इसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed