{"_id":"6802a08bf982fc5ec804e416","slug":"harassment-of-female-auto-driver-in-hotel-room-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला ऑटो चालक से सामूहिक दुष्कर्म...खुद को फाैजी बताकर होटल के कमरे में की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला ऑटो चालक से सामूहिक दुष्कर्म...खुद को फाैजी बताकर होटल के कमरे में की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Apr 2025 12:28 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:28 AM IST
सार
आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल के कमरे में महिला ऑटो चालक से खुद को फाैजी बताने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में महिला ऑटो चालक के साथ खुद को फौजी बताने वाले दो व्यक्तियों ने बृहस्पतिवार को रकाबगंज के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को मिलिट्री स्कूल में बेटी को प्रवेश दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। वह पांच साल की बेटी के साथ रहती है और ऑटो चलाती है। बृहस्पतिवार दोपहर को दो व्यक्तियों ने रामबाग से बिजलीघर तक का ऑटो बुक किया। बातचीत में दोनों ने खुद को फौजी बताया और कहा कि उनकी बेटी का प्रवेश वह मिलिट्री स्कूल में करा देंगे। मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि अपने ऑटो से पूरा शहर घुमा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसने फौजियों से कहा कि उन्हें बेटी की दवा लेने जाना है। इस पर उन्होंने अपने होटल का पता देकर कहा कि बेटी को छोड़कर होटल आ जाना। वह जब होटल पहुंची तो उन्होंने खाना खाने की बात कह कमरे में बुला लिया।
इसके बाद बंदूक तानकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने पुलिस में शिकायत की बात कही तो बेटी को जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को पीड़िता ने रकाबगंज थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। होटल का रिकाॅर्ड खंगाला। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। होटल से आरोपियों के आधारकार्ड मिले हैं। फौजी नहीं हैं। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।