फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rana Sanga controversy SP chief Akhilesh Yadav will meet SP MP Ramjilal Suman today

UP : राणा सांगा विवाद के बीच आज सांसद सुमन के घर पहुंचेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, आगरा में अलर्ट; फोर्स तैनात

Sat, 19 Apr 2025 05:54 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 19 Apr 2025 05:54 AM IST
सार

राणा सांगा पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के दिए बयान के बाद बवाल हुआ। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए अलर्ट है।
 

विज्ञापन
Rana Sanga controversy SP chief Akhilesh Yadav will meet SP MP Ramjilal Suman today
अखिलेश यादव व रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राणा सांगा पर राज्यसभा में दिए बयान के बाद छिड़े सियासी घमासान के बीच शनिवार को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास आ रहे हैं। किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार कर ली गई है। आगरा में अलर्ट है, फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


 

सपा सांसद के बयान के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर 26 मार्च को धावा बोलकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इसके बाद क्षत्रिय संगठनों ने एकजुट होकर एत्मादपुर के गढ़ी रामी में 12 अप्रैल को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया। अब इसी मुद्दे पर सुमन से मिलने अखिलेश यादव आ रहे हैं। पुलिस ने सपा मुखिया के साथ आने वाले लोगों की सूची मंगवाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हरीपर्वत से स्पीड कलर लैब तक पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात रहेगी। अवांछित लोगों को इस सुरक्षा घेरे में नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा संजय प्लेस में एचआईजी फ्लैट्स की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। यहां सांसद रामजीलाल सुमन का आवास है। लोगों को नोटिस देकर कहा गया है कि वह बाहरी व्यक्तियों को अपने यहां नहीं आने दें। सपा मुखिया दोपहर के बाद आ सकते हैं। पार्टी की ओर से कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। संजय प्लेस में सपा प्रमुख की मौजूदगी के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। पीएसी के अलावा सर्किल की फोर्स भी तैनात की गई है। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एचआईजी फ्लैट्स में चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। डीएमएफडी भी लगाए गए हैं।
Aligarh : अखिलेश यादव को धमकी देने पर करणी सेना नेता के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी के बाद शांति भंग में पाबंद


 

पुलिस आयुक्त से की सांसद सुमन ने मुलाकात
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे सांसद सुमन मिलने पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने सपा मुखिया के आगमन पर किसी तरह के विरोध-प्रदर्शन के बारे में जानकारी मांगी। इस पर सुमन ने कहा कि उनकी ओर से पहले भी कोई बात नहीं थी। वह केवल मुलाकात करने आ रहे हैं। वह शहर में शांति बनाए रखना चाहते हैं। इसके बाद आयुक्त ने करणी सेना के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। आयुक्त का कहना है कि किसी भी तरह की बदअमनी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed