फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM trampled the truck driver who was checking the lock of the diesel tank, died

डीसीएम की टक्कर से ट्रक चालक की हुई मौत

Fri, 20 May 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
DCM trampled the truck driver who was checking the lock of the diesel tank, died
बिछवां (मैनपुरी)। जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक चालक को मार्ग से गुजर रही डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित डीसीएम पलटने से उसका चालक भी घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्रक के डीजल टैंक का ताला चालक चेक कर रहा था।
विज्ञापन

जनपद एटा में मलावन विद्युत प्लांट पर एक ट्रक सीमेंट के पाइप उतारने के बाद मैनपुरी जा रहा था। रात करीब 11 बजे उसने थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लिया और सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। वह डीजल टैंक का ताला देख रहा था। तभी कुरावली की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद डीसीएम भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक गुरुदेव पाल निवासी भूड़ा थाना बनादेवी अलीगढ़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक की पहचान 24 वर्षीय सरफराज खान निवासी कठाडी थाना जयनगर जिला कोडरमा झारखंड के रूप में हुई। हादसे की रिपोर्ट ट्रक चालक के रिश्तेदार कयूम खान निवासी हत गड्ढा थाना बरही जिला हजारीबाग झारखंड ने डीसीएम चालक के विरुद्ध दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed