फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM hits Bike Three Women Died in Road Accident Amanpur Breaking News

डीसीएम ने मारी बाइक में टक्कर, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, युवक गंभीर

Sun, 26 May 2019 08:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासंगज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासंगज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 May 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
DCM hits Bike Three Women Died in Road Accident Amanpur Breaking News
डीसीएम की टक्कर के बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद भीड़ एवं पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद में रविवार को एक भीषण हादसा घटित हो गया। अंमापुर के थरा चीतरा के निकट केंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


राजवीर पुत्र कालीचरन निवासी जमालपुर सहावर अपनी ताई राजवती पत्नी विजय पाल, उनके पुत्र बधु रीना पत्नी कुंवरपाल, दूसरी ताई कुसुमा पत्नी गिरंद के साथ ग्राम समौठी सिढ़पुरा गया हुआ था। समौठी में उसकी ताई राजवती के भाई की तबियत खराब थी, जिनको देखकर वह बाइक से अपने गांव जमालपुर वापस लौट रहा था। 
विज्ञापन


थराचीतरा के निकट डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव देखकर चीत्कार मच गया। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद केंटर चालक मौके से भाग रहा था।

तभी सूचना पाकर चालक को सहावर पुलिस ने केंटर सहित दबोच कर अमापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि केंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। जिससे प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed