फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM collided with canter going ahead On Agra-Lucknow Expressway driver died while conductor injured

झपकी ने ले ली जान: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम आगे जा रहे कैंटर में भिड़ी, चालक की मौत; कंडक्टर घायल

Mon, 29 Jan 2024 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम आगे जा रहे कैंटर में भिड़ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि कंडक्टर घायल हो गया। झपकी आ जाने से हादसा हुआ। 

विज्ञापन
DCM collided with canter going ahead On Agra-Lucknow Expressway driver died while conductor injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम आगे जा रहे कैंटर में भिड़ी, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की देर रात मछलियां लदी डीसीएम आगे जा रहे डामर लदे कैंटर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। चालक को झपकी आने से हादसा बताया जा रहा है। हादसे के बाद मछलियां एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा एवं थाना पुलिस ने जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक डीसीएम मछलियां लादकर दिल्ली से कानपुर जा रही थी। चालक को झपकी आने से गाड़ी आगे जा रही कैंटर गाड़ी से टकरा गई। हादसा देख राहगीर रुक गए। सूचना पर यूपीडा टीम एवं थाना पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाती तब तक चालक प्रदीप निवासी मलावन, जिला एटा की मौत हो गई। वहीं कंडक्टर विकास निवासी कस्बा व थाना एलाऊ, जिला मैनपुरी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। गाड़ियों को किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed