फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCB will send final notice to 13 thousand defaulters

13 हजार बकाएदारों को डीसीबी भेजेगी अंतिम नोटिस

Thu, 11 Mar 2021 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
DCB will send final notice to 13 thousand defaulters
मैनपुरी। नाबार्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को जिला सहकारी बैंक की वसूली और जमा पूंजी की समीक्षा की। इसमें विचार के बाद सभी बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली और ऋण वितरण में पिछड़े नौ शाखा प्रबंधकों को भी चेतावनी जारी करने को कहा गया है। इसके साथ ही हर सप्ताह बैंकों की समीक्षा कर नाबार्ड को रिपोर्ट भेजे जाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नाबार्ड के मुख्य निरीक्षण अधिकारी महेंद्र किलानियां और सहायक निरीक्षण अधिकारी अनुपम दत्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लगभग 13 हजार बकाएदार ऐसे हैं जो पांच बार नोटिस के बाद भी ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। इन्हें एक बार अंतिम नोटिस जारी किया जाए। अगर इसके बाद भी वे ऋण जमा नहीं करते हैं तो वसूली के लिए आरसी जारी की जाए।
विज्ञापन

नौ बैंक शाखाओं में ऋण वितरण और वसूली की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब होने पर संबंधित शाखा प्रबंधकों को चेतवानी जारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर हाल में खराब प्रगति वाली शाखाएं 31 मार्च तक कम से कम 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। इन बैंक शाखाओं की प्रति सप्ताह रिपोर्ट लेकर नाबार्ड को भेजी जाएगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक इनामुर्रहमान ने आदेश का पालन कराने के लिए कहा। बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, कलक्ट्रेट सिंह राजपूत, अनुराग पांडेय, राहुल भारतीय, एडीसीओ आशीष शुक्ला, शीलू भदौरिया, अन्नू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed