फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dbrau Students Marksheet Show Pmw After Mw

छात्रों की परेशानी: एमडब्ल्यू के बाद छात्रों के परिणाम पर पीएमडब्ल्यू, दूर नहीं हुई समस्या

Fri, 15 Oct 2021 08:26 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Oct 2021 08:26 AM IST
सार

बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष के जिन छात्रों के परिणाम से पीएम डब्ल्यू हटवाया गया है, उनके परिणाम पर पीएमडब्ल्यू दर्ज हो जा रहा है। छात्र-छात्राएं इसे देखकर परेशान हो रहे हैं। अब इसकी भी शिकायत विश्वविद्यालय में दर्ज करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dbrau Students Marksheet Show Pmw After Mw
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों के जिन छात्रों के परिणाम में मार्क्स वेटिंग (एमडब्ल्यू) लिखा है। छात्रों के प्रार्थनापत्र के आधार पर उसको हटवाया गया। एमडब्ल्यू हटवाने के बाद छात्रों के परिणाम प्रीवियस मार्क्स वेटिंग (पीएमडब्ल्यू) लिखकर आ रहा है। एक समस्या दूर होने पर दूसरी सामने खड़ी हो जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कोरोना महामारी की वजह से स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा नहीं कराई गई थी। यह निर्णय लिया गया था कि द्वितीय वर्ष के प्राप्तांक के आधार पर छात्रों को प्रथम वर्ष में औसत अंक प्रदान कर दिए जाएंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष के जिन छात्रों के परिणाम से पीएम डब्ल्यू हटवाया गया है, उनके परिणाम पर पीएमडब्ल्यू दर्ज हो जा रहा है। छात्र-छात्राएं इसे देखकर परेशान हो रहे हैं। अब इसकी भी शिकायत विश्वविद्यालय में दर्ज करा रहे हैं। उच्चस्तरीय समिति की ओर से लगाए जा रहे हेल्प डेस्क पर भी छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


एमडब्ल्यू के बाद जिन छात्रों के परिणाम पर पीएमडब्ल्यू दिखा रहा है, ऐसे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इनको द्वितीय वर्ष का जो परिणाम मिलेगा, उसमें पीएमडब्ल्यू लिखा हुआ नहीं मिलेगा। द्वितीय वर्ष के परिणाम के आधार पर प्रथम वर्ष के अंक दिए जाने पर पीएमडब्ल्यू हट जाएगा। छात्रों को समस्या के निदान के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। - प्रो. मनोज श्रीवास्तव, सदस्य, उच्चस्तरीय समिति, विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के अंक मिलने पर ही समस्या दूर होगी
उच्चस्तरीय समिति के हेल्प डेस्क पर स्नातक द्वितीय वर्ष के करीब 70 ऐसे मामले पहुंचे, जिनके परिणाम में एमडब्ल्यू था। इसको एजेंसी के माध्यम से ठीक कराया गया। अब इन छात्रों के परिणाम में पीएमडब्ल्यू दिख रहा है। इसी समय द्वितीय वर्ष के प्राप्तांक के साथ प्रथम वर्ष का प्राप्तांक न दिए जाने से पीएमडब्ल्यू आ रहा है। प्रथम वर्ष के अंक मिलने पर ही समस्या दूर होगी।

आगरा: छात्रों की समस्याओं का समाधान करने में 'नाकाम' हेल्प डेस्क, महज इतनी शिकायतों का हुआ निस्तारण

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed