{"_id":"616691108ebc3e6295529edf","slug":"dbrau-help-desk-solved-students-problems-in-marksheet-and-degree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समाधान:आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्री मिली लेकिन नाम गलत, हेल्प डेस्क पर आ रहीं ऐसी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समाधान:आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्री मिली लेकिन नाम गलत, हेल्प डेस्क पर आ रहीं ऐसी समस्याएं
Wed, 13 Oct 2021 01:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:26 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क पर दो दिन में 753 प्रार्थना पत्र आए हैं। डिग्री, माइग्रेशन, नामांकन संख्या में गलती समेत तमाम परेशानी के लिए छात्र चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की हेल्प डेस्क पर मंगलवार को 90 से अधिक शिकायत पत्र आए। इनमें सबसे ज्यादा मामले अंकतालिका में त्रुटियों के रहे। अंकतालिका में छात्र, पिता के नाम, उपनाम की स्पेलिंग गलत दर्ज है। विषयों में शून्य अंक देने के भी मामले सामने आए।
विज्ञापन
समाज विज्ञान संस्थान पर हेल्प डेस्क के दूसरे दिन अंकतालिका, डिग्री न मिलने, माइग्रेशन, नामांकन संख्या गलत होने, विषय के अंक दर्ज न होने, अंक गलत दर्र्ज करने, चुनौती मूल्यांकन के मामले अधिक रहे। हेल्प डेस्क प्रभारी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। छात्रों को तीन से पांच दिन में संपर्क करने के लिए कहा गया है। दो दिन में 753 शिकायती पत्र आए। इनमें से गूगल फार्म के जरिए 372, ईमेल से 111 और हेल्प डेस्क पर 270 शिकायती पत्र आए। इनमें से 69 का समाधान कर दिया गया है। इनकी अंकतालिका में एक-एक विषय के नंबर दर्ज नहीं थे। इस कारण परिणाम रुका हुआ था। अन्य शिकायतों का भी समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
केस एक: भागूपुर के रविंद्र सिंह ने बताया कि बीए 2015 की डिग्री है, इसमें मेरे नाम की स्पेलिंग गलत है। ठीक कराने के लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। अधिकारी और पटलों के चक्कर काट-काट कर परेशान हूं।
विज्ञापन
केस दो: लोहकरेरा से आए हरस्वरूप गोधे ने बताया कि बेटी शोभा बीए कर चुकी है। उसके पॉलीटिकल साइंस में शून्य अंक दर्ज है। बाकी के विषयोें में अच्छे अंक हैंञ मूल्यांकन में गड़बड़ी की जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
केस तीन: रामबाग के रोहित कुशवाहा ने बताया कि वह बैचलर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र हैं। अंकतालिका में पिता के नाम की स्पेलिंग गलत है। ऐसे करीब 10 से अधिक छात्र हैं, उनकी अंकतालिका में भी यही गड़बड़ी है। तीन महीने से चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
आगरा: फिर दिखी विश्वविद्यालय की लापरवाही, प्रोन्नत प्रक्रिया पूरी किए बिना परिणाम जारी, अब बीएससी के छात्र परेशान