फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU 89th convocation: Chancellor Anandiben Patel will stay for three days in agra

आगरा विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह: तीन दिन रहेंगी कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, जानें पूरा कार्यक्रम

Sat, 02 Mar 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 09:34 AM IST
सार

आगरा  विश्वविद्यालय के 89वां दीक्षांत समारोह के लिए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 4 मार्च को दोपहर में आगरा पहुंच जाएंगी। वे तीन दिन यहां रुकेंगी, जिसकी वजह से स्टाफ का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
DBRAU 89th convocation: Chancellor Anandiben Patel will stay for three days in agra
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तीन दिन रहेंगी। वह 4 मार्च को दोपहर में आ जाएंगी और 6 मार्च तक विश्वविद्यालय में प्रवास करेंगी। इस वजह से 3 मार्च को स्टाफ का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च को खंदारी परिसर स्थित दीक्षांत मंडपम में होगा। कुलाधिपति अध्यक्षता करेंगी। उन्हें 4 को मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जाना है। छह मार्च को वह डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के स्टाफ के साथ बैठक कर सकती हैं। 6 तक विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, शैक्षणिक विभाग व संस्थान खुलेंगे। बिना पूर्व अनुमति के कोई भी शिक्षक और कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा न ही अवकाश लेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


बिना उत्तरीय के विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 5 मार्च को होने वाले 89वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी बिना उत्तरीय के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उपाधिपत्र तभी दिया जाएगा, जब विद्यार्थी उपाधि अनुमति प्रपत्र पर अधिकृत अधिकारी से उत्तरीय प्राप्त किए जाने की मुहर लगवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरीय लौटाने पर वापस होंगे 100 रुपये
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार के मुताबिक विद्यार्थियों को प्रपत्र उप कुलसचिव प्रशासन को देकर 150 रुपये में उत्तरीय प्राप्त कर लेनी चाहिए। दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद विद्यार्थी की जिम्मेदारी उत्तरीय लौटाने की होगी। उत्तरीय लौटाने पर उसे 100 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पोशाक और मास्क काले रंग का नहीं होना चाहिए। काली पोशाक पहनकर पहुंचने वाले को गेट पर ही रोक दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह का रिहर्सल चार मार्च को कराए जाने की योजना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed