फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU 109 medals will be given in the 90th convocation of Ambedkar University Arpita will get maximum gold

DBRAU: आंबेडकर विवि के 90 वें दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे 109 मेडल, अर्पिता को सर्वाधिक गोल्ड; देखें लिस्ट

Thu, 10 Oct 2024 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 08:30 AM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 90 वें दीक्षांत समारोह में 109 मेडल दिए जाएंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा अर्पिता को सर्वाधिक  7 स्वर्ण और 1 रजत समेत कुल 8 मेडल मिलेंगे। 

 

विज्ञापन
DBRAU 109 medals will be given in the 90th convocation of Ambedkar University Arpita will get maximum gold
अर्पिता चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 90 वें दीक्षांत समारोह में एसएन मेडिकल काॅलेज की डाॅ. अर्पिता चौरसिया को सबसे ज्यादा 7 स्वर्ण और 1 रजत समेत कुल 8 मेडल मिलेंगे। 22 अक्तूबर को होने जा रहे 90 वें दीक्षांत समाराेह में 118 मेधावियाें को 109 मेडल दिए जाएंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेडल विजेताओं की सूची भी जारी कर दी गई। पदक पर 13 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गईं।
विज्ञापन




 

आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में पूर्व के वर्षों तक 152 मेडल दिए जाते थे, लेकिन 90 वें दीक्षांत समारोह में 109 पदक ही दिए जाएंगे। एमफिल पाठ्यक्रम बंद हो चुका है, कई पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। कुछ पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जिनमें कोई मेधावी मिला ही नहीं। विधि के पाठ्यक्रम में एक पदक पर पांच मेधावी हैं। डीन छात्र कल्याण प्रो. मोहम्मद अरशद ने बताया कि एसएन से इंटर्नशिप कर रहीं एमबीबीएस बैच 2019 की डाॅ. अर्पिता चौरसिया को 7 स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा। वहीं, आठ मेधावियों को दो से अधिक मेडल दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 13 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक मेडल से संबंधित आपत्ति दर्ज कराकर छात्र अपनी दावेदारी का आवेदन दस्तावेजों के साथ कर सकते हैं। आपत्तियों के निरस्तारण के बाद मेडल विजेताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

संबद्धता खत्म होने कम हुए मेडल
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेडिकल छात्र-छात्राओं को 10 से अधिक मेडल मिलते थे, ये ही गोल्डन ब्वाय और गर्ल होते थे। मगर, मेडिकल कालेजों की संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से कर दी गई है। इसके चलते इस बार आठ मेडल ही मिल रहे हैं।

 
विज्ञापन

छात्र पदक
डॉ.अर्पिता चौरसिया एसएन मेडिकल काॅलेज, आगरा 08
प्राची वार्ष्णेय, केआर पीजी काॅलेज मथुरा             05

प्रतीक्षा पचौरी, समाज विज्ञान संस्थान, आगरा 04
खुशी श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय मैनपुरी 03

लवी दीक्षित, आरबीएस काॅलेज, मैनपुरी 03
विधि शर्मा, गृह विज्ञान संस्थान, आगरा 03

कोमल अग्रवाल, बीएसए कॉलेज, मथुरा 03
लवांशी गौतम, केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा 03

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed