{"_id":"69c05703d10594cea6073e6f","slug":"daughters-will-get-anti-cervical-vaccine-from-today-agra-news-c-25-1-agr1036-1016444-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटियों को आज से लगेगी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटियों को आज से लगेगी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन
विज्ञापन
आगरा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी सर्वाइकल वैक्सीन अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। लेडी लॉयल से शुभारंभ के बाद सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन के लिए किशोरियों को आधार कार्ड साथ लाना होगा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 14 से 15 साल की किशोरियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में इनकी संख्या 55,787 है। वैक्सीन की एक डोज लगाने के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। शहर में एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में वैक्सीन लगेगी। देहात में सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
पहले दिन लेडी लॉयल में इसका शुभारंभ होगा। जल्द ही अन्य केंद्रों पर सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर 700-700 वैक्सीन भेजी गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि लेडी लॉयल में काउंटर बना दिया है। अभिभावकों को एक सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर भी करने होंगे। इसके बाद ही एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाई जाएगी। मौके पर भी पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा uwin.mohfw.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा है।