{"_id":"68c9d577a08f03740606055d","slug":"daughters-showed-their-skills-on-the-second-day-as-well-selectors-eyes-were-fixed-on-them-agra-news-c-365-1-sagr1044-104600-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटियों ने दूसरे दिन भी दिखाया हुनर, चयनकर्ताओं की नजरें टिकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटियों ने दूसरे दिन भी दिखाया हुनर, चयनकर्ताओं की नजरें टिकीं
Wed, 17 Sep 2025 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की ओर से इंटर जोनल अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट ट्रायल के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। अपनी जोरदार बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।
केवल आगरा ही नहीं मैनपुरी, हाथरस, हापुड़ और मथुरा जैसे जिलों से भी खिलाड़ी यहां पहुंचीं। कई खिलाड़ी पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल रही थीं। उनके आत्मविश्वास और जोश ने दर्शकों और चयनकर्ताओं दोनों का ध्यान खींचा।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग के मैदान पर क्रिकेट का यह रोमांच दिखा। फील्डिंग में भी लड़कियों ने फुर्ती दिखाकर साबित किया कि वो किसी भी स्तर पर चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इस ट्रायल का मकसद जिले और मंडल स्तर की प्रतिभाओं को निखारना है।
विज्ञापन
बेटियों के प्रदर्शन पर अभिभावक उत्साहित दिखे। खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि ऐसे ट्रायल्स से उन्हें न केवल खुद को साबित करने का मौका मिलता है, बल्कि नई सीख भी मिलती है।