फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters get maximum medals in convocation ceremony of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra

विवि दीक्षांत समारोह: मेडल पर बेटियों का दबदबा, बोलीं- सेल्फ स्टडी पर फोकस... अच्छे माहौल से हर लक्ष्य आसान

Tue, 05 Mar 2024 12:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक मेडल पर बेटियों का कब्जा रहा। उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी पर फोकस और अच्छे माहौल से हर लक्ष्य आसान है। पढ़ाई के लिए घंटे गिनाने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Daughters get maximum medals in convocation ceremony of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
दीक्षांत समारोह में छात्रा को मेडल पहनातीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 89वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कुल 77 विद्यार्थियों को 120 मेडल प्रदान किया। इसमें 51.67 फीसदी यानी 62 मेडल तो सिर्फ 19 विद्यार्थियों को ही मिले। बाकी 58 विद्यार्थियों को एक-एक मेडल दिए गए।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा प्राची गुप्ता गोल्डन गर्ल बनीं। इन्हें 10 गोल्ड मेडल मिले। नारायण कॉलेज, शिकोहाबाद की एमए हिंदी की छात्रा निवेदिता सिंह को पांच गोल्ड मेडल मिले। 
विज्ञापन


वहीं सेंट जोंस कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा श्रुति माहेश्वरी और विवि के पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र श्रेष्ठ वर्धन शुक्ला को चार-चार मेडल मिले। अमर उजाला ने गोल्डन गर्ल प्राची गुप्ता, निवेदिता सिंह और श्रुति माहेश्वरी से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Daughters get maximum medals in convocation ceremony of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
गोल्डन गर्ल प्राची गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

जितनी देर पढ़ें... मन लगाकर पढ़ें, घंटें गिनना जरूरी नहीं

गोल्डन गर्ल प्राची गुप्ता ने कहा कि आगे चलकर वह मेडिसिन विभाग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसलिए वह उसी दिशा में पढ़ाई के लिए आगे बढ़ेंगी। तैयारी और पढ़ाई को लेकर कहा कि जितनी देर मन लगे उतनी देर पढ़ाई करें। पढ़ाई करने का समय सभी का अलग-अलग हो सकता है। लेकिन, लक्ष्य पता होना चाहिए। 

Daughters get maximum medals in convocation ceremony of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
पांच गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा निवेदिता सिंह - फोटो : अमर उजाला

सेल्फ स्टडी पर हो सर्वाधिक फोकस

वहीं निवेदिता सिंह ने कहा कि उन्हें पीएचडी करके हिंदी विषय का प्रोफेसर बनना है। पढ़ाई को लेकर कहा कि माहौल बहुत मायने रखता है। उनकी दो बड़ी बहनें भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अब उन्हें चार गोल्ड मेडल मिल रहे हैं। बताया कि उनके पिता प्रोफेसर हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं। 

Daughters get maximum medals in convocation ceremony of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
चार गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा श्रुति माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

पढ़ाई के लिए माहौल जरूरी

चार गोल्ड मेडल पाने वाली श्रुति माहेश्वरी ने कहा कि उनका सेलेक्शन पीसीएस में टैक्स असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर चयन हो गया है। लेकिन, अभी वह यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सेल्फ स्टडी सबसे जरूरी होती है। यदि आपको कुछ समस्या आ रही है तो सिर्फ गाइडेंस के लिए कोचिंग कर सकते हैं। सेल्फ स्टडी पर सर्वाधिक फोकस करना चाहिए।

75.84 फीसदी पदक छात्राओं को...

बताते तलें कि दीक्षांत समारोह में 75.84 फीसदी मेडल छात्राओं के नाम रहे। महज 24.16 फीसदी मेडल ही छात्रों के हिस्से आए। 120 में से 91 पदक छात्राओं व 29 छात्रों को दिए गए।

इसके अलावा सेंट जोंस कॉलेज की बीएससी तृतीय वर्ष की इला अहमद, एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की विशिका हरपलानी व श्री सुरेश चंद्र सिंघल महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की भावना उपाध्याय को तीन-तीन मेडल दिए गए। वहीं, 12 मेडल ऐसे हैं जो 2-2 विद्यार्थियों को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed