{"_id":"6ad3e79217193eb23f05fa15","slug":"daughters-become-sdm-acp-and-station-house-officer-for-a-day-agra-news-c-25-1-agr1008-1189457-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटियां बनीं एक दिन की एसडीएम, एसीपी और थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटियां बनीं एक दिन की एसडीएम, एसीपी और थाना प्रभारी
Sun, 18 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
बाह। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को कई शहरों में छात्राओं ने एक दिन के लिए प्रशासनिक और पुलिस पदों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कानून व्यवस्था और सरकारी कार्यप्रणाली की जमीनी हकीकत जानी। इस अनुभव को बेटियों ने जीवन भर याद रखने वाला बताया और सरकार-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
बाह में 11वीं की छात्रा अनामिका गुर्जर एक दिन की एसडीएम बनीं। डिफेंस कॉलोनी की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा राधिका मिश्रा एसीपी की भूमिका में दिखीं। अनामिका ने जन समस्याएं सुनीं और महिला सुरक्षा व बालिका शिक्षा पर एसडीएम विनोद कुमार से जानकारी ली। राधिका ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर पुलिस अधिकारियों के माध्यम से समाधान का भरोसा दिलाया।
अछनेरा नगर पालिका परिषद में अंजली राजपूत एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनीं। साक्षी चौधरी को एक दिन का पालिका अध्यक्ष बनाया गया। अन्य छात्राओं ने भी लिपिकीय पदों का कार्यभार संभाला। उन्होंने नाटक के माध्यम से नगर की समस्याओं और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को प्रस्तुत किया। शमसाबाद नगर पालिका में कक्षा सात की छात्रा पलक गुप्ता एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनीं। उन्होंने अध्यक्ष ओमकरण अवनीश के साथ जन समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा प्रिन्सी सिसौदिया को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। डाक कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, जीडी कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। राजस्व संबंधित दो झगड़े भी निस्तारित कराए गए।