फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters are the form of Mother Bhagwati: Usha Tripathi

मां भगवती का स्वरूप हैं बेटियां: ऊषा त्रिपाठी

Mon, 11 Oct 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Daughters are the form of Mother Bhagwati: Usha Tripathi
मैनपुरी। भाजपा के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कन्याओं का पूजन किया गया। आयोजन शहर के शीतला धाम में हुआ।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका ऊषा त्रिपाठी ने कहा कि बेटियां मां भगवती का स्वरूप हैं, हमें इनका वंदन और अभिनंदन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। बेटियों के प्रति लोगों की सोच आज बदल रही है। हम सभी को बेटियां का सम्मान करना चाहिए। मां-बाप को चाहिए की वह बेटी और बेटा में फर्क न करें। बेटियों को शिक्षित बनाएं। चेयरमैन कुरावली संगीता वर्मा ने कहा कि समाज में बेटियों के साथ जन्म से ही भेदभाव किया जाता रहा है। हालांकि आज के दौर में मां-बाप बेटियों की परवरिश और शिक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। बेटियां भी उच्च पदों पर आसीन होकर मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान कन्याओं का पूजन किया गया। पंचाली जाटव, प्रतिभा जैन, शालिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed