फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter’s Defiance Triggered Father’s Rage, He Arrived With a Weapon and Killed Her

यूपी: सोते समय बेटी का किया कत्ल, क्योंकि डर था कि कहीं वो उसे ही न मार दे; कातिल पिता ने बताई पूरी कहानी

Sat, 05 Sep 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 09:49 AM IST
सार

बेटी के यह कहने पर कि वह शादी अपने प्रेमी से ही करेगी, पिता का गुस्सा भड़क उठा और पुलिस के मुताबिक उसने बेटी की हत्या कर दी। हवालात में आरोपी पिता ने बेटी को दुलारी बताते हुए अफसोस जताया और कहा कि उसे उसकी जिद के ऐसे अंजाम की उम्मीद नहीं थी।
 

विज्ञापन
Daughter’s Defiance Triggered Father’s Rage, He Arrived With a Weapon and Killed Her
बेटी का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैं शादी किसी और से नहीं, अपने प्रेमी से ही करूंगी, फिर चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़ जाए...। बेटी के इस बोल ने खून खौला दिया। गुस्से में वह कब हैवान बन गया, उसे पता ही नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, बेटी की हत्या के आरोपी पिता ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कबूल की। वह हवालात में बैठकर पूरी रात जागता रहा।
विज्ञापन

 

पंचगाई खेड़ा में 17 वर्षीय बेटी लविश्का की जान लेने के आरोपी बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी चंद्रवीर ने पुलिस को हत्या करने का तरीका समझाया। बताया कि लविश्का की दोस्ती नजदीक के गांव के दूसरी जाति के युवक से थी। वह उसके साथ दो बार पहले चली भी गई थी। बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। उन्हें लग रहा था कि बेटी आदत बदल लेगी। मगर वो प्रेमी से दूर होने के बजाय शादी की कहने लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी घर से चली गई। 6 घंटे बाद वापस आई। इस बार पुलिस से शिकायत की लेकिन अज्ञात में प्राथमिकी कराई। बेटी के आने पर उसे थाने ले गए। घर आने पर समझाया भी। दोपहर में तीन बजे बेटी बेड पर लेटी हुई थी। तभी वह उसके कमरे में पहुंचे। कहा कि वो उसकी शादी देवोत्थान एकादशी पर करा देंगे। उसके खाते में 5 लाख भी जमा कर रहे हैं। अब जिद न करे। मगर बेटी ने बेड पर लेटे हुए मुंह फेर लिया। कई बार कहने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। इससे उन्हें गुस्सा आ गया।

 
विज्ञापन

घर में रखा बांका ले आए। यह लविश्का नहीं देख सकी। उसके सिर पर जोर से मारा। वह चीखने लगी। उसके सिर से खून निकलने लगा। सिर पर दूसरी बार प्रहार किया। इस बार हड्डी टूटने की आवाज आई। बेटी हाथ-पैर हिला रही थी। यह देखकर वो साफी हाथ में लेकर गला दबाने लगा। उसके शरीर की हलचल बंद हो गई। उसे लगा कि कहीं बच नहीं जाए, इसलिए साफी को गले में बांधने के बाद खींचकर जान ले ली। घर पर ताला लगाकर मधु नगर तक पैदल गया। वहां से ऑटो में बैठकर पहले बिजलीघर फिर दूसरे ऑटो से थाने पहुंचा।

 

जांच में प्रेमी से भी होगी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि परिजन ने प्रेमी के बारे में नहीं बताया है। हालांकि मृतका के मोबाइल की डिटेल निकाली जाएगी। प्रेमी से भी पूछताछ होगी। पुलिस बांके को फॉरेंसिक लैब भी भेजेगी। साफी भी बरामद हो गई है। पुलिस को आशंका है कि पिता ने पुलिस के सामने जो कबूल किया है, वो अदालत में केस की सुनवाई के दाैरान पलट भी सकता है। इसलिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।

मां ने कहा, घर पर नहीं थी, तहरीर नहीं दूंगी
घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मृतका की मां से तहरीर देने के लिए कहा। उनका कहना था कि वह घर में नहीं थीं। उन्हें कुछ भी पता नहीं है। इसलिए तहरीर नहीं दूंगी। अन्य कोई रिश्तेदार भी राजी नहीं हुआ। इस पर थाना के हल्का प्रभारी कैलाश चंद्र गुप्ता ने तहरीर दी। पुलिस खुद वादी बन गई। आरोपी को शुक्रवार शाम चार बजे कोर्ट में पेश किया गया।

बोला, साथ बैठकर खाते थे खाना
थाने की हवालात में बंद चंद्रवीर शुक्रवार को बेटी की माैत पर अफसोस करने लगा। कहा कि लविश्का उसकी दुलारी थी। वह उसकी हर मांग पूरी करते थे। यह नहीं पता था कि वो ऐसी जिद करेगी। वह उसके लिए टिकिया, मोमोज, भल्ला आदि अक्सर लेकर आते थे। रात में खाना भी साथ ही खाते थे। उन्हें नहीं लग रहा था कि बेटी कुछ गलत करेगी। उसकी लंबाई भी उससे दो इंच ज्यादा थी। उसे लग रहा था कि बेटी पर दबाव नहीं बनाएगा तो वह उसे भी मार सकती है। इस कारण बांका लेकर आया था।
 

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में चोट लगना आया है। 

 

भाई ने किया बहन का अंतिम संस्कार
 पंचगाई खेड़ा में शुक्रवार को उस समय परिजन के साथ ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं, जब एक भाई ने अपनी बहन का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार पंचगाई खेड़ा में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय लड़की की धार-धार हथियार से उस समय गला काट कर हत्या कर दी, जब वह बेड पर सो रही थी। हत्या करने के बाद पिता ने ही पुलिस को फोन कर बुलाया और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से ही पिता को गिरफ्तार कर लिया और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शाम लगभग 4 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ एकता पुलिस शव को लेकर पंचगाई खेड़ा पहुंची। शव को परिजन को सौंप दिया। शव देख लड़की की मां बेहोश हो गई। वहीं, भाई लव ने नम आंखों से बहन की चिता में आग लगाई, उस समय ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed