{"_id":"68c7814bb4043057120c3f5f","slug":"daughter-in-law-files-fir-against-in-laws-for-fraud-over-29-lakh-and-property-registration-dispute-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के बाद धोखा...बहू से हुई 29 लाख रुपये की ठगी, पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के बाद धोखा...बहू से हुई 29 लाख रुपये की ठगी, पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया केस
Mon, 15 Sep 2025 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:30 AM IST
सार
आगरा में एक बहू ने सास और पति पर 29 लाख रुपये लेने के बाद भी मकान का बैनामा नहीं करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा में बहू ने सास और पति पर 29 लाख रुपये लेने के बाद भी मकान का बैनामा नहीं करने का केस दर्ज कराया है। मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। पुलिस जांच में लगी है।
दर्ज केस के अनुसार आजाद नगर हरीपर्वत निवासी गुरुमुखी ने पुलिस आयुक्त को तहरीर दी। बताया है कि 2019 में उन्होंने एक निजी कॉलेज में बीएएमएस में प्रवेश लिया था। पीजी में रहकर पढ़ाई की। 22 जुलाई 2022 को उनकी शादी जितेंद्र उर्फ पप्पू से तय हुई। उस दौरान पिता मकान खरीदना चाहते थे।
उन्होंने जितेंद्र से मकान देखने के लिए बोल दिया। उसने कहा कि उसकी मां शांति देवी आजाद गली स्थित मकान को बेचना चाहती हैं। 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पिता ने एडवांस में 12 लाख रुपये नकद शांती देवी को दिए। इसके बाद मां-बेटे ने जरूरत बताकर 9 लाख खाते से ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
इसी तरह 23 जनवरी को 8 लाख रुपये जितेंद्र ने अपने खाते में लिया। एक लाख रुपये यूपीआई से लिए। पांच लाख रुपये बैनामा करने पर देना तय हुआ। इस बीच 16 फरवरी 2023 शादी हो गई। शादी के बाद बैनामा करने के लिए बोला तो उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर घर से निकाल दिया गया।