Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter in law  angered by counseling session beats mother-in-law along with her family

काउंसिलिंग में बुलाने पर भड़की बहू: परिवार संग पहुंची ससुराल, सास का कर दिया ऐसा हाल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 02 Nov 2026 10:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Nov 2026 10:46 PM IST
सार

काउंसिलिंग के लिए बुलाने पर एक बहू भड़क उठी। अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंच गई। सास से बेरहमी से पिटाई की। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Daughter in law  angered by counseling session beats mother-in-law along with her family
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग कराने से नाराज बहू ने अपने माता-पिता और भाई के साथ मिलकर सास की पिटाई कर दी। सदर बाजार क्षेत्र के नौलखा निवासी जगजीत कौर ने बहू सिमरन कौर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उनके बेटे उमंग की शादी 4 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ निवासी सिमरन के साथ हुई थी। आरोप है कि 26 मई को सिमरन जेवर, नकदी व कपड़े लेकर मायके चली गई। वापस न लौटने पर बेटे ने परामर्श केंद्र में आवेदन किया। 6 अगस्त और 3 सितंबर को सिमरन निर्धारित काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि 6 सितंबर को दोपहर करीब 3:10 बजे सिमरन, उसका भाई ईशान, पिता दिवेंद्र सिंह और मां गुरमीत कौर घर पहुंचे। उस समय वह अकेली थीं। चारों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई। 7 सितंबर को थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed