फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter called her in-laws received news of death after three days

Etah: पापा मुझे बहुत मारा है...बेटी ने ससुराल से किया फोन, तीन दिन बाद मिली मौत की खबर

Wed, 15 May 2024 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 12:10 PM IST
सार

एटा में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले बेटी ने फोन कर बताया था कि पति ने उसके साथ मारपीट की है। 

 

विज्ञापन
Daughter called her in-laws received news of death after three days
मृतका का फाइल फोटो और पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी बेंदुला में एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने महिला के मायके में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने दामाद सहित 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


चंद्रपाल निवासी नगला कटील थाना अलीगंज ने बताया कि बेटी रश्मि की शादी 15 जून 2020 को थाना बागवाला के गांव गढ़ी बेंदुला निवासी विवेक के साथ की थी। उसे समय अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बाद भी यह लोग आए दिन रश्मि को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवेक ने दो-तीन दिन पूर्व भी रश्मि को बुरी तरह से पीटा था। जिसकी जानकारी रश्मि ने फोन के माध्यम से अपने पिता को दी थी। चंद्रपाल ने बताया कि विवेक उसका भाई बबलू, प्रवीन, रविन, सीमा, सुमन, पिंकी अमित, रेणुका और रसेंद्र मिलकर रश्मि के साथ अभद्र व्यवहार करते थे और अतिरिक्त दहेज में भैंस तथा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की मांग करते थे। चंद्रपाल ने आरोप लगाया है कि पुत्री को मारकर फंदे पर लटका दिया और ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: भतीजी की मौत का गम बर्दाश्त न कर सकी ताई, पोस्टमार्टम हाउस पर लाश देखते ही तोड़ दिया दम
विज्ञापन
विज्ञापन


समधी ने कहा दोनों लड़के दिव्यांग हैं क्या करोगे संपत्ति का
चंद्रपाल ने आरोप लगाया है कि विवेक व उसके साथ अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। बेटी की खातिर गाय और बछड़ा भी दिया था। मगर यह लोग भैंस के साथ ही रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं विवेक के पिता रसेंद्र सिंह ने कहा कि तुम्हारे दोनों लड़के दिव्यांग हैं, इसलिए अपनी सारी जमीन पुत्री के नाम कर दो। तुम्हारे लड़कों की शादी तो वैसे भी नहीं होगी। संपत्ति कम से कम तुम्हारी पुत्री के पास सुरक्षित तो रहेगी। जब  मना किया तो पुत्री को मारकर फंदे पर लटका दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed