{"_id":"5dd0c6e18ebc3e55061a9162","slug":"daughter-brutally-murdered-by-father-gave-information-of-murder-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉरर किलिंग: प्रेम संबंध से खफा पिता ने गड़ासे काटा बेटी का गला, खुद ही दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉरर किलिंग: प्रेम संबंध से खफा पिता ने गड़ासे काटा बेटी का गला, खुद ही दी पुलिस को सूचना
Mon, 18 Nov 2019 09:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 Nov 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी से मिलने की जानकारी पर गुस्साए पिता ने पुत्री की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले पिता ने बेटी को करंट भी लगाया।
हत्या के बाद आरोपी पिता ने स्वयं फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामले में युवती के भाई ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर गड़ासा बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें: हॉरर किलिंग: मृतका की बहन के भी रंगे थे खून से हाथ, नाखूनों से नोंचा था चेहरा
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना निवासी पूजा (22) पुत्री हरिवंश कुमार के प्रेम संबंध गांव के युवक गजेंद्र शर्मा से थे। युवक के दूसरे जाति के होने के कारण हरिवंश विरोध करता था।

रात को मिलने आया था प्रेमी
हरिवंश ने कई बार पूजा से गजेंद्र से मिलने को मना किया लेकिन वो नहीं मानी। शनिवार रात को पूजा अपने पिता के साथ घर पर थी। रात करीब 12 बजे पूजा ने छिपकर प्रेमी के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन पूजा का पिता हरिवंश कुमार जाग रहा था।
यह देखकर पूजा कमरे में चली गई। इस पर हरिवंश आपा खो बैठा और कुछ देर बाद वो पूजा के कमरे में गया। हरिवंश ने पहले बेटी पूजा को बिजली के तार से करंट लगाया। छटपटा कर वो चीखी तो गड़ासे से गला रेत दिया।
तड़के चार बजे पुलिस को पुत्री की हत्या करने सूचना दी। कुछ देर बाद ही मौके पर थाना प्रभारी गिरीश चंद्र पहुंच गए। कमरे में खून से लथपथ पूजा का शव पड़ा था। सुबह करीब छह बजे एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ ओपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूजा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के वक्त मां नहीं थी घर
पूजा के तीन भाई गुड़गांव में रहते हैं। घटना के समय मां भी गुड़गांव में थी। एक भाई योगेश घर के सामने बने दूसरे मकान में सो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर योगेश को घटना की जानकारी हो सकी। योगेश ने अपने पिता हरिवंश कुमार के खिलाफ बहन पूजा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुत्र ने कहा, लोकलाज के डर से पिता ने हत्या
योगेश ने तहरीर में कहा कि उसकी बहन के संबंध गांव के ही गजेंद्र शर्मा के साथ थे। इसी बात को लेकर पूरे दिन घर में कलह होती थी। पूजा मानने को तैयार नहीं थी। लोकलाज के डर से उसके पिता ने रात्रि में गड़ासे काटकर हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस को सूचना दी है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पूजा के हत्यारोपी पिता हरिवंश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में हरिवंश कुमार ने करंट लगाने के बाद गड़ासे से काटकर हत्या करने की बात कबूल की है।