{"_id":"5d4847df8ebc3e6cb908a149","slug":"daughter-allegiance-sexual-assault-on-father-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः नाबालिग बेटी से 'कलयुगी' पिता ने किया दुष्कर्म, तमंचे के बल पर पीड़िता को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः नाबालिग बेटी से 'कलयुगी' पिता ने किया दुष्कर्म, तमंचे के बल पर पीड़िता को धमकाया
Tue, 06 Aug 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
शहर की एक बस्ती में पिता ने रविवार की रात को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
14 वर्षीय किशोरी अपने घर पर कमरे में सो रही थी। देर रात को उसका पिता कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जिससे किशोरी की चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर उसकी मां जाग गई।
अपने पति को बेटी के साथ दुष्कर्म करते देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख पर अन्य बच्चे भी जाग गए। इसके बाद आरोपी ने तमंचा तान लिया और घर से निकल कर भागा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन लोग आरोपी को नहीं पकड़ सके। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Trending Videos
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसका पिता तमंचे के बल पर पिछले छह माह से जब भी मौका मिलता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले को बताने पर धमकी भी देता था। मां ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिशें दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।