फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Data from enrollment to counting will be online

नामांकन से लेकर मतगणना तक का डाटा होगा ऑनलाइन

Mon, 05 Apr 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Data from enrollment to counting will be online
मैनपुरी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार पंचायत चुनाव का भी पूरा डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक की अपडेट आरओ और एआरओ ऑनलाइन करेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अईआरओ नेट पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

अब तक केवल विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ही प्रत्याशियों के नामांकन, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड की जाती थी। इससे ऑनलाइन कहीं से भी कोई ये जानकारी देख सकता था। इसी की तर्ज पर इस बार पंचायत चुनाव का भी पूरा डाटा प्रक्रिया के साथ ही ऑनलाइन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बनाए गए ईआरओ नेट पोर्टल पर ये डाटा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए आरओ और एआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। वे निर्वाचन कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करेंगे। इसके बाद उन्हें नामांकन से लेकर मतगणना तक सभी अभिलेख प्रतिदिन ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इससे लोगों को सहूलियत रहेगी कि वे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र, शपथ पत्र विवरण के साथ ही मतदान और मतगणना की जानकारी भी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईआरओ नेट पोर्टल के माध्यम से पूरे चुनाव का डाटा प्रतिदिन ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके लिए आरओ और एआरओ को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही उन्हें आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed