{"_id":"5fede1038ebc3e3e7230395f","slug":"darshan-vrindavan-news-agr4743395181","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी के दीदार के साथ आज नए साल का होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी के दीदार के साथ आज नए साल का होगा आगाज
विज्ञापन
मथुरा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर श्रीबांकेबिहारी के बाहर ठाकुरजी के दर्शन के लिए दर्शनार्
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नए साल 2021 की पहली सुबह का आगाज धर्म नगरी में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के साथ करने की अभिलाषा लिए भक्तों ने साल 2020 के अंतिम दिन वृंदावन में डेरा डाल दिया। सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मंदिरों में भी दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। खासकर श्रीबांकेबिहारी में बृहस्पतिवार को हर तरफ भीड़ नजर आई। पुलिस ने बाहरी वाहन एंट्री प्वाइंट पर रोक दिए।
शुक्रवार को नए साल का पहला दिन है। इस खास दिन की शुरुआत कान्हा के दर्शन के साथ करने वाले भक्त बृहस्पतिवार को ही वृंदावन पहुंच गए। दिल्ली, हरियाणा के साथ एनसीआर से आए इन भक्तों के वाहनों की वृंदावन में कतार लगी रही। मथुरा और यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा छटीकरा मार्ग पर भी बार-बार जाम लगता रहा। हालांकि पुलिस प्रशासन ने बाहर से आए वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया था। इससे वृंदावन के आंतरिक हिस्से में जाम नहीं लगा। लेकिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास भीड़ का दबाव देखने को मिला।
नए साल की पूर्व संध्या पर दर्शनार्थियों की लंबी कतार लग गई। मंदिर में भी बहुत भीड़ रही। पूर्व व्यवस्था के तहत दो-दो गेट से प्रवेश और निकासी का प्रबंध किया गया। अनेक भक्त अपने लड्डू गोपाल के साथ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन को परिवार सहित वृंदावन पहुंचे हैं। इससे दिन में बाजारों में भी अच्छी हलचल रही। लोग खरीदारी करते नजर आए। नए साल पर भीड़ और जाम से बचाने के लिए पुलिस भी जगह-जगह मुस्तैद रही।