{"_id":"638269746b75d1261f72022d","slug":"dap-received-by-mainpuri-mainpuri-news-agr5548906137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कानुपर में लगी रैक से मैनपुरी के लिए मंगाई 18 हजार बोरी डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कानुपर में लगी रैक से मैनपुरी के लिए मंगाई 18 हजार बोरी डीएपी
विज्ञापन
26एमएनपी-21-रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से यूरिया खाद उतारते पल्लेदार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। इफ्को कंपनी की डीएपी की रैक आने से पहले मैनपुरी प्रशासन ने कानपुर से डीएपी मंगवाई है। कुल 18 हजार बोरी डीएपी गुजरात फर्टिलाइजर्स की मंगाई गई है। इसमें से शनिवार को 4500 बोरी मैनपुरी के विभिन्न दुकानदारों के यहां ट्रक के माध्यम सीधे भेज दी गई है। इसका निर्धारित दरों पर वितरण किया जाएगा।
लगातार जिले में डीएपी की कमी बनी हुई है। इसी देखते हुए गुजरात फर्टिलाइजर्स से डीएपी की शासन ने व्यवस्था की थी। शनिवार को कानपुर में आई गुजरात फर्टिलाइजर्स की रैक से मैनपुरी के लिए 18 हजार बोरी डीएपी मंगाई गई है। ये डीएपी ट्रकों के माध्यम से कानपुर से चलकर सीधे दुकानों पर पहुंच रही है। दुकानदारों द्वारा 1350 रुपये प्रति बोरी कीमत पर इसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी विक्रेताओं को सख्त आदेश दिए गए हैं।
इसके साथ ही शनिवार को शाम तक मैनपुरी में इफ्को की डीएपी की रैक भी प्रस्तावित है। ये डीएपी इफ्को केंद्रों और सहकारी समितियों को वितरण के लिए भेजी जानी है।
विज्ञापन
अपना यूरिया की भी आई रैक
शनिवार को मैनपुरी में अपना यूरिया की भी एक रैक प्राप्त हुई। इसमें भी लगभग नौ सौ मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि अपना यूरिया सीधे यूरिया दुकान पर ही निर्धारित दर में उपलब्ध कराती है। इसके साथ कोई भी अतिरिक्त उर्वरक या सामान नहीं दिया जाता है। अगर कोई होलसेलर या रिटेलर इसके लिए बाध्य करता है तो तत्काल कृषि विभाग के कंट्रोल रूम पर सूचित करें।