{"_id":"68f316a973ffe00d830db2b4","slug":"dap-fertilizer-shortage-hits-potato-and-mustard-sowing-in-agra-s-midhakur-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पीकर लाैट रहे हैं किसान...नहीं मिल रही डीएपी, पिछड़ रही आलू और सरसों की बुवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पीकर लाैट रहे हैं किसान...नहीं मिल रही डीएपी, पिछड़ रही आलू और सरसों की बुवाई
Sat, 18 Oct 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:55 AM IST
सार
आलू और सरसों की बुवाई का समय आ गया है, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसान इसे लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
डीएपी को उतारते कर्मचारी। स्रोत विभाग
- फोटो : डीएपी को उतारते कर्मचारी। स्रोत विभाग
विस्तार
आगरा के बिचपुरी ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. पर डीएपी खाद नहीं है। किसान हर रोज आकर बिना खाद लिए आश्वासन की घुट्टी पीकर लौट रहे हैं। शुक्रवार को समिति पर कई किसान खाद लेने पहुंचे और मायूस होकर लौट गए। किसानों का कहना है कि डीएपी नहीं मिलने से आलू व सरसों की बुवाई पिछड़ रही है।
अंगूठी गांव के प्रधान हाकिम सिंह सोलंकी ने बताया है कि इन दिनों आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है। किसानों को बुवाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है। लेकिन समिति पर खाद नहीं मिल रही है। किसानों को महंगे दामों पर निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है या बुवाई टालनी पड़ रही है। खाद की अनुपलब्धता से खेतों को समय पर तैयार करना मुश्किल हो गया है और फसल की पैदावार प्रभावित होने का खतरा है।
अंगूठी के किसान हरिभान सिंह और नानपुर के जगवीर सिंह ने कहा है कि आलू और सरसों की बुवाई के लिए डीएपी की आवश्यकता है। लेकिन खाद नहीं मिलने के कारण बुवाई को टाल दिया है। मिढ़ाकुर समिति के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद डीएपी आने की संभावना है। समिति पर एनपीके और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।