फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP distributed to farmers amidst police security.

Agra News: खूंखार सियार का मां-बेटी समेत चार पर हमला

Fri, 02 Oct 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
DAP distributed to farmers amidst police security.
सियार का आतंक, मां-बेटी समेत दो सगे भाइयों को काटा - फोटो : Archive
पिनाहट। क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों, विशेषकर सियार का खौफ चरम पर है। बुधवार देर शाम पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव उमरेठा पुरा और क्योंरी ऊपरी पुरा में सियार ने खेत से घर लाैट रही मां-बेटी और दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां सभी को एंटी रेबीज की डोज लगाई गई। एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों में हुए सियार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


पहली घटना उमरेठा पुरा गांव की है। गांव की गीता पत्नी वीरेंद्र बुधवार शाम अपनी बेटी के साथ खेत से काम खत्म कर घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में सुनसान जगह पर सियार ने अचानक दोनों पर हमला बोल दिया। सियार ने दोनों के हाथ और पैरों में बुरी तरह काटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। मां-बेटी ने पास पड़े डंडे को दिखाकर सियार को किसी तरह सियार वहां से भगाया। दूसरी घटना क्योंरी ऊपरी पुरा गांव की है। रात करीब आठ बजे वीरेंद्र का 11 वर्षीय बेटा अरुण अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर सियार ने बच्चे पर हमला कर दिया। अरुण की चीख-पुकार सुनकर उसका 13 वर्षीय बड़ा भाई अमर उसे बचाने के लिए दौड़ा, तो सियार ने अमर के पेट और पैर में काटकर घायल कर दिया। दोनों बच्चों की चीखें सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों को देख सियार जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन



भोजन की तलाश के कारण सियार बस्तियों के करीब आ जाते हैं और इस तरह के आक्रामक हमले कर बैठते हैं। गांव के आसपास कोई जंगली जीव दिखे, तो वन विभाग को सूचना दें। अकेला कोई भी व्यक्ति जंगल के आसपास ना जाए।-कुलदीप सहाय पंकज, रेंजर बाह/पिनाहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed