फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP 2000 bags seized in Parmar fertilizer store Agriculture and Revenue Department took action

DAP Black Marketing: परमार खाद भंडार में 2000 बोरी डीएपी सीज, कृषि एवं राजस्व विभाग ने की कार्रवाई

Sun, 13 Oct 2024 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 08:58 AM IST
सार

आगरी में डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।  परमार खाद भंडार में 2000 बोरी डीएपी की सीज की गईं।
 

विज्ञापन
DAP 2000 bags seized in Parmar fertilizer store Agriculture and Revenue Department took action
परमार खाद भंडार में 2000 बोरी डीएपी सीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डाई अमोनिया फास्फेट (डीएपी) खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। दूसरी तरफ खाद बीज भंडार के गोदाम डीएपी से भरे पड़े हैं, कालाबाजारी हो रही है। शनिवार को कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जलेसर रोड आंवलखेड़ा में छापा मार कर परमार खाद बीज भंडार पर 2000 बोरी डीएपी जब्त की। गोदाम सील किया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आंवलखेड़ा के बांधनू मोड़ पर एग्रो किसान सेवा केंद्र है। शुक्रवार रात को इसे सील किया गया था। शनिवार को जांच में यहां 212 बोरी एनपीके खाद बरामद की गई। इसके बाद परमार खाद भंडार का गोदाम जांचा गया। गोदाम में 2000 बोरी डीएपी मिली। दोनों गोदाम सील किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम के निर्देश पर यहां जांच के लिए प्राविधिक सहायक धर्मेंद्र गए थे। आरोप है कि परमार खाद भंडार मालिक टिंकू परमार ने प्राविधिक सहायक पर जानलेवा हमला किया। बरहन थाने में केस दर्ज किया गया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बंटवाई डीएपी
फतेहाबाद स्थित सहकारी समिति नगरचंद पर शनिवार को एसडीएम अनिल कुमार ने किसानों को डीएपी का वितरण कराया। उन्होंने कहा कि आधार, मोबाइल नंबर व खतौनी देखकर डीएपी का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed