{"_id":"66e72976c021d9e12404838e","slug":"danish-became-champion-in-arm-wrestling-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-124029-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आर्म रेसलिंग में दानिश बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आर्म रेसलिंग में दानिश बने चैंपियन
Mon, 16 Sep 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
भोगांव। नगर के मोहल्ला मोहम्मद सईद में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। दानिश कुरैशी कन्नौज के शिवम को हराकर चैंपियन बनें। आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टाग्राम की मशहूर हाजी सलमान ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। मोहम्मद सईद मोहल्ले में पहली बार आर्म रेसलिंग में पंजा लड़ाने के लिए लगभग 300 से अधिक लोग प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच गए। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पूल ए से दानिश कुरैशी और आबिद अली एवं पूल बी से शिवम कुमार व युवराज फाइनल में पहुंचे। फाइनल में दानिश कुरैशी ने शिवम कुमार को हराकर पहली आर्म रेसलिंग चैंपियन प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। जबकि युवराज सिंह तीसरे और चौथे नंबर पर आबिद अली रहे। मुख्य अतिथि हाजी सलमान के साथ मार्टिन फैसल ने खिलाड़ियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फूल मिया, अहमद अली, चंदा खान, अहसान खान, आबिद, उबैस आदि मौजूद रहे।