फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dangerous boy  handed over a carton full of papers to woman minor took away her mangalsutra

UP: शातिर बालक...महिला को थमाया कागज से भरा कार्टन, मंगलसूत्र ले गया नाबालिग; इस गैंग से रहें सावधान

Tue, 12 Aug 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

आगरा में एक बालक ने ऐसा कारनामा कर डाला कि पुलिस भी हैरान है। महिला से रास्ता पूछने के बहाने कागज से भरा कार्टन थमा दिया। इसके बाद महिला का मंगलसूत्र लेकर गायब हो गया। 

विज्ञापन
Dangerous boy  handed over a carton full of papers to woman minor took away her mangalsutra
महिला सांकेतिक - फोटो : freepik, AI

विस्तार

आगरा में ठगों ने अपना जाल फैला रखा है। दो वारदात सावधान करने वाली हैं। कमला नगर में व्यापारी की कार को ठक-ठक गैंग ने रुकवाया। पहिया पंक्चर बताकर खिड़की खुलवाई और तीन लाख रुपये पार कर दिए। जगदीशपुरा में एक महिला को रास्ता पूछने के बहाने नाबालिगों ने रोका। कागज से भरा कार्टन देकर मंगलसूत्र ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

वारदात - 1
ई-ब्लाक, कमला नगर निवासी राजीव गोयल का खराद का कारखाना है। 8 अगस्त की शाम 7:30 बजे वो कार से घर जा रहे थे। बल्केश्वर में अंजान युवक कार के पास आया और शीशे को खटखटाया। उन्होंने कार का शीशा नीचे किया, तो वह पहिया पंक्चर होना बताने लगा। उन्होंने कार को साइड में रोका और टायर देखने लगे। इसका फायदा उठाकर युवक आगे की सीट पर रखा बैग ले गया, जिसमें पेन ड्राइव के साथ तीन लाख रुपये और चेक रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात - 2
सेक्टर 10, आवास विकास कालोनी निवासी रेनू सिंह चाैहान 5 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे बोदला बाजार से सामान लेकर घर जा रही थीं। रास्ते में करीव 10 साल का बालक मिला। वह मथुरा जाने का रास्ता पूछने लगा। उन्होंने सिकंदरा से बस मिलने के बारे में बता दिया। तभी वो बोला कि वह अपने मालिक के यहां से काम छोड़कर आया है। रुपयों से भरा कार्टन लेकर आया हूं। आप 10 हजार दे देंगी तो वो कार्टन दे देगा। उन्होंने मना कर दिया। तभी एक युवक आया। वह कहने लगा कि अपना मंगलसूत्र दे दो। यह पार्सल रख लो। वह बाद में मंगलसूत्र देकर पार्सल ले जाएंगे। उन्होंने मंगलसूत्र दे दिया। दोनों चले गए। कार्टन खोलकर देखा तो उसमें कागज भरे हुए निकले। उन्हें रुमाल में पत्थर देकर गए थे।
विज्ञापन

सावधान रहें, रास्ते में अंजान लोगों के झांसे में नहीं आएं
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिए गए हैं। गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को देखा गया है। पहले भी यह गिरोह वारदात करता रहा हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। अंजान लोगों के रास्ते में वाहन रुकवाने पर सचेत हो जाएं। रास्ते में कोई रुपये, जेवर और अन्य सामान बेचने की बात करता है तो समझ जाएं कि ठग हो सकता है। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस से शिकायत करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed