फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   danger of swein flu increses

डेंगू के साथ स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा

Tue, 13 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 13 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
danger of swein flu increses
दिल्ली में एक बार फिर स्वाइन फ्लू की दस्तक से ताजनगरी भी एलर्ट हो गई। हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों के यहां आने से खतरे की संभावना अधिक है। ऐसे में सीएमओ ने डा. एसपी सिंह के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम बनाई है। संदिग्ध मरीज के नैजल और थ्रॉट स्वॉब का सैंपल लेकर नेशनल सेंटर आफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजे जाएंगे। इलाज एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में होगा। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि मास्क और टैमीफ्लू दवा का स्टाक कर लिया है। निजी लैब संचालकों को भी संदिग्ध मरीज की जांच करने की सूचना देने को कहा गया है। विशेषज्ञ डा. प्रियंका चौधरी बताती हैं कि कम तापमान में इनफ्लुएंजा ए एच1एन1 का वायरस ज्यादा प्रभावी रहता है।
विज्ञापन

आगरा में 62 को हुआ था फ्लू
- स्वाइन फ्लू आगरा में भी कोहराम मचा चुका है। यहां 229 संदिग्ध मरीजाें के सैंपल लिए गए थे। इसमें से आगरा के 62 मरीजों समेत 81 में फ्लू की पुष्टि हुई थी। तीन संदिग्ध मरीजाें की मौत भी हुई।
विज्ञापन

कैटगिरी    लक्षण        इलाज
‘ए’    हल्का बुखार, उल्टी, जुकाम    दवा लेकर आराम
बी1    तेज बुखार, गला खराब    डाक्टर को दिखाएं
बी2    गला खराब, तेज बुखार( गर्भवती, असाध्य रोगी)    हास्पिटल में भर्ती की जरूरत  
‘सी’    तेज बुखार, खांसी, जुकाम, छाती दर्द, सांस फूलना    हास्पिटल में एडमिट कर दवा कराते हैं।
यह दिखते हैं लक्षण:
- बुखार-सर्दी, जुकाम, खांसी
- आंख में लालिमा, बदन दर्द
यह बरतें सावधानी:
- खांसते वक्त रुमाल रखें
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें
- डाक्टर के परामर्श पर दवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed