फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   danger of corona omicron variant, health department alert

कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
danger of corona omicron variant, health department alert
कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

कासगंज। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन से मिले निर्देश के बाद विभाग ने विदेश से आने वाले नागरिकों की निगरानी की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जांच का दायरा बढ़ाने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

लगभग दो माह से जनपद कोरोना मुक्त चल रहा है। विभाग द्वारा प्रतिदिन की जा रही जांच के बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 12 देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद देश में भी इस वैरिंएंट के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में व्यापक असर देखने को मिला था। सरकारी आंकड़ों में 2292 लोग कोरोना की चपेट में आए, जिनमें से 53 की मौत हो गई, लेकिन हकीकत में यह आंकड़ा कहीं अधिक रहा। ऐसी स्थिति में जनपद में फिर से कोरोना के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। कोरोना के ओमिक्रान वैरिएंट के खतरे को देखते हुए शासन के प्रमुख सचिव मनमोहन भारद्वाज द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने, जांच का दायरा बढ़ाने, विदेश से आने वाले नागरिकों पर नजर रखने सहित अन्य दिशा निर्देश मिलने के बाद विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विदेश से आने वाले लोगों की आठ दिन तक निगरानी की जाएगी। यदि इस अवधि में उनमें कोरोना के लक्षण सामने आते हैं तो उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed