{"_id":"5f11dfc58ebc3e63be7627b4","slug":"damage-road-mainpuri-news-agr450887965","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढे, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढे, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
विज्ञापन
किशनी राष्ट्रीय राज मार्ग पर गड्ढे होने को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बदतर है। हाईवे पर हर कदम पर गड्ढे होने से दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को सोनासी गांव के सामने किसानों ने प्रदर्शन करके राजमार्ग सही कराने की मांग की है।
नगर से ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। निर्माण की शुरुआत से ही इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। जिस पर विभाग के बड़े अधिकारी निलंबित भी हुए थे। वर्तमान में काफी समय से हाईवे बदहाल है। डांडी ईंट-भट्ठा के पास सोनासी गांव के मोड़ पर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के चालकों को गड्ढा आने पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
अरसारा निवासी भाजयुमो जिला मंत्री अनुज तिवारी ने बताया कि बरसात में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं होता है। कुछ दिनों पहले एक ट्रक बेकाबू होकर पास की दुकान में घुस गया था। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके गड्ढा सही कराने की मांग की है। इस दौरान किशन गोपाल शाक्य, जाहिद अली, संदीप शाक्य, हरी बाबू, रमेश यादव, ब्रजेंद्र यादव, ऋषि कठेरिया, रमेशचंद, गौतम मौर्या, संतोष यादव, पिंटू अली, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
- हाईवे पर गड्ढा होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग की निर्माण टीम को मौके पर भेजकर जल्द ही गड्ढे को बंद कराया जाएगा। - चंद्रशेखर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।