फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   damage road in mainpuri

छाछा अलीगंज मार्ग गड्ढ़ों में बदला

Sat, 12 Oct 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
damage road in mainpuri
अलीगंज छाछा मार्ग पर गड्ढे में फंसी कार - फोटो : MAINPURI
आलीपुर खेड़ा। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र में छाछा-अलीगंज मार्ग हादसों का कारण बनता जा रहा है। बारिश में हुए मिट्टी के कटाने से सड़क किनारे गड्ढे हो गए हैं। शनिवार को भी एक पिकअप अनियंत्रित होकर इन गड्ढों में जा गिरी। हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

क्षेत्र का छाछा-अलीगंज मार्ग काफी व्यस्त रहता है। दरअसल ये मार्ग एटा और मैनपुरी दो जिलों को जोड़ता है। ऐसे में छोटे से लेकर बड़े वाहनों तक का गुजरना इस रास्ते से होता है। वर्तमान में ये मार्ग हादसों को दावत दे रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शिवपालपुर से लेकर भनऊ तक आठ किलोमीटर सड़क के दोनों ओर मिट्टी का कटान हो गया है, जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। दूसरी समस्या सड़क के किनारे खड़े बबूल के पेड़ हैं, इनके कारण गड्ढों का अंदाजा नहीं लगता है। सिंगल लेन सड़क होने के कारण जैसे ही दो वाहन पास होते हैं तो एक का पहिया सड़क से नीचे उतर जाता है, जो गड्ढे होने के कारण फंस जाता है। शनिवार को भी सुबह अलीगंज की ओर से आ रही पिकअप सड़क के किनारे हुए कटान के नीचे फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिकअप में सवार चार लोगों को चोटें आईं। हालांकि पिकअप पलटने से बच गई, जिसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अगर समय रहते इसका निदान न हुआ तो कभी भी हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मार्ग पर हुए कटान को लेकर शनिवार को अलीपुर खेड़ा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे हुए कटान से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से गड्ढों को भरवाने की मांग की है। मांग करने वालों में माया प्रकाश दीक्षित, राकेश राठौर, रामदास, किशोर राठौर, सरमन पाल, राम वर्मा, गंगाप्रसाद, कृष्णा, अवनीश राजपूत, रनवीर शाक्य, अरविंद शाक्य, नीरव पांडेय, रंजीत वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed