फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalit youth held hostage in a poultry farm, beaten, gagged and thrown in a field

Agra News: दलित युवक को मुर्गी फार्म में बंधक बनाकर पीटा, मुंह बंद कर खेत में फेंका

Fri, 04 Jul 2025 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dalit youth held hostage in a poultry farm, beaten, gagged and thrown in a field
बरहन। बरहन में रोटी मांगने पर मुर्गी फार्म संचालक ने दलित युवक को बंधक बना लिया। आरोप है कि सरिया से पिटाई करने के बाद हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुंह बंद कर बाजरे के खेत में फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवक के खेत में पड़ा मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। एसीपी एत्मादपुर का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। वहीं घटना से वाल्मीकि समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगला गोवर्धन, अहारन निवासी रवि वाल्मीकि गांव-गांव घूम कर लोगों से मांगकर गुजारा करते हैं। बुधवार को वह नगला गोवर्धन और नगला बरी के बीच स्थित मुर्गी फार्म पर गए थे। आरोप है कि फार्म में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। रवि लोगों से रोटी मांगने लगा। इस पर दबंगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी सरिया से पिटाई लगाई। हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह बंद कर बाजरे के खेत में फेंक आए। वह रातभर खेत में ही पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह चारा लेने गए लोगों ने उसे देखा। तब पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना से वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed