फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dalit beaten, case booked

Agra News: संतपुर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को पीटकर किया अधमरा

Fri, 02 Dec 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
dalit beaten, case booked
मैनपुरी। गांव संतपुर में नामजद लोगों ने एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को घर पर बुलाने के बाद जमकर उसकी पिटाई की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव संतपुर के रहने वाले जबर सिंह जाटव 28 नवंबर को अपने खेत पर थे, तभी गांव निवासी नरेंद्र यादव ने उन्हें अपने खेत पर काम करने के लिए बुलाया। व्यस्त होने की बात कहते हुए जबर सिंह ने मना कर दिया, इसी बात से आरोपी नाराज हो गया। 29 नवंबर की रात नरेंद्र ने जबर को देर रात अपने घर पर बुलाया, वहां मौजूद अवनीश, रजनीश, अमन, विवेक और सौरभ के साथ मिलकर उनको पीटा, जातिसूचक गालियां भी दीं। गंभीर हालत में पुत्र अनिकेत ने पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed