फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalai Lama will attend dhamma pravachan program in mainpuri

तीन दिसंबर को आ रहे हैं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, तैयारियों में जुटे दो जिलों के अफसर

Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama will attend dhamma pravachan program in mainpuri
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर मैनपुरी के साथ-साथ फर्रुखाबाद प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। रविवार को फर्रुखाबाद के अफसरों ने जसराजपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


तीन दिसंबर को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तीन दिवसीय धम्म प्रवचन के लिए जसराजपुर आ रहे हैं। वे फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा में रुकेंगे। ऐसे में मैनपुरी और फर्रुखाबाद जिलों के अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को एडीएम फर्रुखाबाद विवेक श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों के साथ जसराजपुर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद संकिसा में दलाई लामा के रुकने के इंतजाम भी देखे। आयोजक सुरेश बौद्ध के साथ उन्होंने बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन

बैठक में एडीएम फर्रुखाबाद ने 200 मोबाइल टॉयलेट, 20 पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराए जाने के साथ ही हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने के लिए कहा।  

एडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के पैचवर्क का काम भी शुरू हो गया है। सर्दी को देखते हुए उन्होंने रैन बसेरे बनवाने पर चर्चा की। 

सुरेश बौद्ध ने बताया कि दलाई लामा दो दिसंबर को संकिसा में रात्रि विश्राम कर अगले दिन धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना कर राजघाट पर धम्म प्रवचन करेंगे। बैठक में एसडीएम अमित आकेरी, एडीओ पंचायत विनय चौहान, डीपीआरओ अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed