फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam started a control room to solve every problem related to electricity in agra 

आगरा: झूलते तार या ट्रांसफार्मर खराब, फोन पर होगा समाधान, बिजली विभाग ने जारी किये ये नंबर, कर लें नोट

Tue, 26 Apr 2022 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 01:02 PM IST
सार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली संबंधित हर समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम शुरू किया है। इतना ही नहीं समस्या के फोटो भी वाट्स एप पर भेजे जा सकेंगे।
 

विज्ञापन
Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam started a control room to solve every problem related to electricity in agra 
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब बिजली के तार झूल रहे हैं या ट्रांसफार्मर खराब है। कनेक्शन नहीं मिला या एस्टीमेट नहीं बना। बिजली संबंधित हर समस्या का समाधान फोन पर होगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां फोन के अलावा वाट्स एप के माध्यम से जर्जर तार, ट्रांसफार्मर व अन्य समस्या के फोटो भेज कर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

विज्ञापन

जारी किए गये ये नंबर 

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक अमित किशोर के अनुसार बिजली समस्या के संबंध में टोल फ्री नंबर 1912 के अलावा 0562-2600718 पर उपभोक्ता फोन कर सकते हैं। आगरा के लिए 9193303132 कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन काम करेगा। इसके अलावा उपभोक्ता वाट्स एप नंबर 9412719627 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एमडी ने बताया कि बिजली नहीं आने से लेकर सभी प्रकार की शिकायतें दर्ज की जाएगी। प्रतिदिन कंट्रोल रूम पर आई शिकायतों की समीक्षा होगी। 

विज्ञापन

मोबाइल एप से होगा ट्रांसफार्मर का सर्वे

डीवीवीएनएल के एमडी अमित किशोर ने सोमवार को ट्रांसफार्मर का सर्वे और उनकी मरम्मत के लिए मोबाइल एप का शुभारंभ किया है। विद्युत कार्यशाला के सहायक अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि एप से ट्रांसफार्मर का डाटा एकत्र होगा। ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्ता में कमी आएगी। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। बोदला स्थित 250 एमवीए के ट्रांसफार्मर का एमडी ने स्वयं मोबाइल से सर्वे कर एप का शुभारंभ किया है। इस दौान निदेशक तकनीकी बीएम शर्मा, अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार शर्मा व रवि अग्रवाल, वीके सिंह, शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed