{"_id":"6575439a52fd353087027395","slug":"dakshin-express-delayed-by-five-and-a-half-hours-bangalore-rajdhani-express-also-late-due-to-fog-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे न्यूज: धुंध-कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, साढ़े पांच घंटे तक देरी; सफर से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे न्यूज: धुंध-कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, साढ़े पांच घंटे तक देरी; सफर से पहले पढ़ लें ये खबर
Sun, 10 Dec 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:20 AM IST
सार
कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। ट्रेन समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में धुंध और कोहरे ने रेलों की चाल बिगाड़ दी है। कई ट्रेनें साढ़े पांच घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि धुंध और कोहरे से ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है। शनिवार को चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस दो घंटे, बंगलुरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस तीन घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची।
मुंबई से अमृतसर तक चलने वाली दक्षिण एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, मुंबई सीएसटी-अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, विशाखापत्तन-नई दिल्ली एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन आईं। महर्षिपुरम निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अमृतसर में शादी समारोह में जाना है। ट्रेन देरी से चलने के कारण परेशानी बढ़ गई है।