फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dakshin Express delayed by five and a half hours Bangalore Rajdhani Express also late due to fog

रेलवे न्यूज: धुंध-कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, साढ़े पांच घंटे तक देरी; सफर से पहले पढ़ लें ये खबर

Sun, 10 Dec 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। ट्रेन समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 

विज्ञापन
Dakshin Express delayed by five and a half hours Bangalore Rajdhani Express also late due to fog
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में धुंध और कोहरे ने रेलों की चाल बिगाड़ दी है। कई ट्रेनें साढ़े पांच घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि धुंध और कोहरे से ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है। शनिवार को चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस दो घंटे, बंगलुरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस तीन घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


मुंबई से अमृतसर तक चलने वाली दक्षिण एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, मुंबई सीएसटी-अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, विशाखापत्तन-नई दिल्ली एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन आईं। महर्षिपुरम निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अमृतसर में शादी समारोह में जाना है। ट्रेन देरी से चलने के कारण परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed