{"_id":"62990ae455f67051452b491c","slug":"dairy-tundla-news-agr535626522","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी पर छापा, रिफाइंड-डिटर्जेंट से बनाया जा रहा था दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी पर छापा, रिफाइंड-डिटर्जेंट से बनाया जा रहा था दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी पर छापा, रिफाइंड-डिटर्जेंट से बनाया जा रहा था दूध
बंद करने के निर्देश, होली पर यहां का पनीर का नमूना हो चुका है फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फिरोजाबाद रोड स्थित एक डेयरी पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। यहां रिफाइंड-डिटर्जेंट से सिंथेटिक दूध तैयार होता मिला। टीम ने दूध, घी, पनीर, रिफाइंड और डिटर्जेंट आदि को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। होली पर इस डेयरी से लिया गया पनीर का सैंपल भी फेल हो चुका है। टीम ने डेयरी को बंद करने के भी निर्देश दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि टूंडला में सिंथेटिक दूध बनाए जाने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। इस पर उन्होंने यहां पर रेकी के लिए टीम को लगाया था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे टीम टूंडला पहुंच गई। टीम ने डेयरी पर छापा मारा तो रिफाइंड व डिटर्जेंट से दूध तैयार किया जा रहा था। टीम को मौके पर कई लीटर दूध भी मिला। मिलावटी घी बनाने में प्रयोग किया जाने वाला बटर एसेंस भी मौके से बरामद हुआ है। आठ खाली रिफाइंड के पैकेट भी मौके से मिले हैं। सिंथेटिक दूध मिलने पर डेयरी का पंजीकरण निरस्त करते हुए इसे बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मौके से दूध के छह सैंपल भी लिए गए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाहा, संतोष सिंह, सुनील शर्मा एवं रविभान सिंह शामिल रहे।
ऐसे तैयार करते हैं सिथेंटिक दूध
डेयरी पर रिफाइंड एवं डिटर्जेंट के साथ बटर फ्लेवर मिलाकर गर्म किया जाता था। इसे क्रीम निकाले सपरेटा दूध में मिलाया जाता था। क्रीम निकलने के बाद सपरेटा दूध की कीमत 18-20 रुपये ही रह जाती है। इसमें इस घोल को मिलाने के बाद पूरी कीमत की रेट में सिंथेटिक दूध को टैंकर में भर कर भेज दिया जाता था।