फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daily special train not ran due to mega block

17 को नहीं दौड़ेंगी दैनिक स्पेशल ट्रेनें, लिया जाएगा मेगा ब्लॉक

Tue, 16 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
daily special train not ran due to mega block
कानपुर ट्रैक पर दौड़ने वालीं दो दैनिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को रद्द रहेंगी। फर्रुखाबाद-कायमगंज स्टेशन के बीच सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ऐसे में मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। दैनिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा कई मालगाड़ियों का संचालन भी रद्द रहेगा।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन स्टेशन से सिर्फ चार दैनिक सवारी स्पेशल गाड़ियां कानपुर ट्रैक पर दौड़ रही हैं। हालांकि पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बाया कासगंज दौड़ रही हैं। बुधवार को दिन में कोई भी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नहीं है। ऐसे में रेलवे पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया है। इसलिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य अवधि में सिर्फ दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन है। रेलवे ने दोनों ही ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लेते हुए ट्रेनें रद्द कर दी हैं। ट्रेन संख्या 05040 /05039 अपडाउन ट्रेन निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

वर्जन-
- बुधवार को सीमित ऊंचाई वाले रेलमार्ग का निर्माण कराने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। कायमगंज के समीप काम होगा। इसलिए अपडाउन दैनिक सवारी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेंगी। दोपहर बाद संचालन के लिए ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed