फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dabangs attacks man over toilets construction dispute

शौचालय निर्माण कराने पर व्यक्ति को चाकू मारा, गंभीर हालत में आगर रेफर

Mon, 10 Sep 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Mon, 10 Sep 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
dabangs attacks man over toilets construction dispute
प्रतीकत्मक तस्वीर
एटा में शौचालय निर्माण कराने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष ने थाना बागवाला में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

       
बागवाला क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर निवासी मुकेश पुत्र अनोखेलाल को शासन स्तर से शौचालय निर्माण के लिए अनुदान मिला है। वो रविवार शाम को अपनी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। उसी समय उसका गांव के राजेश से विवाद हो गया।
विज्ञापन


उस समय तो ग्रामीणों ने विवाद को शांत करा दिया। घटना के बाद मुकेश कुमार गांव के बाहर बाग में बैठा था। आरोप है कि उसी समय राजेश सहित अन्य लोग उसके पास जा पहुंचे और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वो लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दे आगरा रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed