फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   D-composer will solve the stubble

डी कंपोजर से होगा पराली का समाधान

Wed, 09 Nov 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
D-composer will solve the stubble
कासगंज। पर्यावरण के लिए घातक और किसानों के लिए मुसीबत बनी पराली का प्रबंधन डी कंपोजर से हो सकेगा। इसके प्रयोग से जहां पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जाएगा, वहीं खेतों की मिट्टी की सेहत भी सुधरेगी। कृषि विभाग किसानों को डी कंपोजर वितरित करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल पहले चरण में किसानों को 2700 यूनिट डी कंपोजर विभाग की तरफ से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

धान की कटाई के बाद पराली किसानों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है, पराली जलाने से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, जलाने वाले किसानों के खिलाफ जुर्माना से लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने तक की कार्रवाई की जाती है। पराली जलाने से लोगों को रोकने के लिए कृषि विभाग की तरफ से बकायदे निगरानी टीम गठित की गई हैं। इसके अलावा सेेटेलाइट से भी निगरानी की जाती है। इसके चलते पराली प्रबंधन के लिए किसान परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

लेकिन किसानों की इस समस्या का समाधान अब डी कंपोजर के जरिए आसानी हो सकेगा। कृषि विभाग किसानों को लिक्विड डी कंपोजर का वितरण करेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो डी कंपोजर पराली को सड़ाकर खाद में परिवर्तित कर देता है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचता है, साथ ही किसानों के खेतों की मिट्टी की सेहत भी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed