फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cylinder burst fire, old man survives narrowly

सिलिंडर फटने से लगी आग, बाल-बाल बची वृद्धा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst fire, old man survives narrowly
खुर्जा। नगर के मोहल्ला ख्वेशज्ञान में छोटा सिलिंडर फटने से कमरे में मौजूद वृद्धा बाल-बाल बच गई। कमरे में आग लग लग गई। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने कमरे में मौजूद वृद्धा को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। मोहल्ला ख्वेशज्ञान में वृद्धा नौशाबा पिछले काफी समय से किराए का कमरा लेकर रहती हैं। सोमवार देर शाम अचानक उनके कमरे में रखा पांच किलो का छोटा सिलेंडर फट गया और आग लग गई। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि कमरे से धुंआ निकल रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग कमरे में पहुंचे और वृद्धा को बाहर निकाला। गनीमत रहा कि सिलिंडर फटने से वृद्धा नौशाबा को चोट नहीं आई वह बाल-बाल बच गईं। लोगों ने किसी तरह से कमरे में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में रखा अधिकांश घरेलू सामान जल गया था। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed