{"_id":"6a86819c729b06082b074280","slug":"cylinder-blast-destroys-home-weeks-before-daughters-wedding-25-lakh-loss-estimated-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटियों की शादी से पहले पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, सिलिंडर विस्फोट ने किया तबाह; घर की हालत देख रो पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटियों की शादी से पहले पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, सिलिंडर विस्फोट ने किया तबाह; घर की हालत देख रो पड़ा
Thu, 20 Aug 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:55 AM IST
सार
आगरा के खेड़ा पचगाई में दो बेटियों की शादी से पहले घर में सिलिंडर फटने से भीषण तबाही मच गई। धमाके में सात-आठ कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं और शादी का सामान समेत करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
इसी घर में हुआ हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर के गांव खेड़ा पचगाई में बुधवार सुबह सिलिंडर ब्लास्ट से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार का मकान धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सात-आठ कमरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं, जबकि छत और दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
गांव निवासी उदयभान की दो बेटियों की शादी 11 दिसंबर को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे परिवार के लोग चाय बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के सात-आठ कमरे जर्जर हो गए और दीवारों में दरारें पड़ गईं। स्कूटी जलकर राख हो गई। हादसे के बाद मकान की हालत बेहद भयावह हो गई। क्षतिग्रस्त मकान अब रहने लायक नहीं बचा है। शादी के लिए जुटाए गए सामान के भी मलबे में दबकर बर्बाद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उदयभान ने बताया कि बेटियों की शादी में डेढ़ महीने से भी कम समय बचा है। हादसे में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। शादी के लिए जो सामान और रुपये जुटाए थे, वह सब बर्बाद हो गया। अब शादी के साथ मकान दोबारा खड़ा करने का संकट भी सामने है। सूचना पर थाना एकता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।