{"_id":"6a25deb55f11873a7404eb29","slug":"cycles-run-for-pollution-control-and-good-health-agra-news-c-365-1-sagr1044-108285-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदूषण नियंत्रण और अच्छी सेहत के लिए दौड़ीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदूषण नियंत्रण और अच्छी सेहत के लिए दौड़ीं साइकिलें
Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से पांच किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकली। जिसमें 300 से अधिक छात्रों, खेल प्रशिक्षकों व क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण व नियमित शारीरिक व्यायाम के प्रति जनजागरूक करना था।
रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्टेडियम से निकल कर कंपनीबाग, फूल सैयद चौराहा, माल रोड, मुख्य डाकघर, सदर बाजार एवं सौदागर लाइन होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई।
प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने व वाहन-निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित करते हैं। साइकिल चलाना स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह, क्रीड़ा भारती से मोहित वर्मा, राजेश कुशवाहा, ताज साइकिलिस्ट क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ. एनएस लोधी, गोपाल अग्रवाल, महावीर सिंह, प्रदीप यादव, जय यादव, उमेश यादव, रोम हर्षन, निशांत मंगल, छायंक, आयुष सहित बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी मौजूद रहे।