{"_id":"624d42a16c6e3f58a6696b5b","slug":"cyber-thug-gang-arrested-for-fraud-in-name-of-play-boy-and-gigolo-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जिगोलो और प्ले ब्वॉय बनाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने इस तरह दबोचे हेलो गैंग के दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जिगोलो और प्ले ब्वॉय बनाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने इस तरह दबोचे हेलो गैंग के दो बदमाश
Wed, 06 Apr 2022 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:05 PM IST
सार
जिगोलो और प्ले ब्वॉय बनाने के नाम पर युवकों को ठगी के जाल में फंसाया जा रहा था। थाना ताजगंज और साइबर क्राइम सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाह और पिनाहट के बीहड़ में हेलो गैंग अब भी सक्रिय है। गैंग के सदस्य लोगों को जिगोलो और प्ले ब्वॉय बनाने से लेकर मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठग रहे हैं। थाना ताजगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपियों के खिलाफ एक ही मुकदमा दर्ज है। उन्होंने कितने लोगों को ठगा है, यह पुलिस पता कर रही है।
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि बीहड़ में सक्रिय हेलो गैंग के सदस्य लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। पीड़ित लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी। इस पर साइबर क्राइम सेल और थाना पुलिस को लगाया गया। इसके बाद ताजगंज क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पिनाहट के रघुनाथपुरा निवासी सौरभ और कन्हैया हैं। वहीं उनके दो साथी रजत और अमन फरार हो गए। उनके पास से दो मोबाइल, कागजात और चार फर्जी आईडी कार्ड मिला है।
विज्ञापन
कन्हैया सौरभ को फर्जी सिम और किराये पर खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। वहीं फरार साथी कॉल आने पर बात करते थे। लोगों से 455 से लेकर 5500 रुपये तक खाते में नौकरी लगवाने के नाम पर जमा कराते थे। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि के लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

छह राज्य के लोगों को ठगा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सौरभ गैंग का सरगना है। वह ऑनलाइन साइट लोकांटो और जस्ट डॉयल पर नौकरी का विज्ञापन देता था। इसके अलावा समाचार पत्र में भी विज्ञापन निकलवाता है। इसमें वर्क फ्रॉम होम, स्पा सर्विस, पार्ट टाइम, प्ले ब्वॉय, जिगोलो सर्विस, सिक्योरिटी कंपनी, मैनेजर, सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने का लालच दिया जाता था।